जेन-जी के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता - statementtodaynews.com

जेन-जी के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता

Statement Today News

अब्दुल बासिद खान / ब्यूरो मुख्यालय :

प्रयागराज की ‘गूंज’ से दिल्ली तक हलचल: ‘पप्पू’ की छवि तोड़ राहुल बने जेन-जी के नए नायक : प्रयागराज के केपी कॉलेज ग्राउंड में उमड़ी युवाओं की ऐतिहासिक भीड़ ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। जिस राहुल गांधी को कभी ‘पप्पू’ कहकर प्रचारित किया गया, हजारों करोड़ का ‘पप्पू’ नैरेटिव फेल होता दिख रहा है, आज वही युवा वर्ग और ‘जेन-जी’ के रोल मॉडल बनकर उभर रहे हैं। पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं, जिसने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है।

सीवर का पानी भी नहीं रोक पाया युवाओं का सैलाब: राहुल के संवाद से डरा सत्ता पक्ष? : प्रशासन की तमाम बाधाओं और मैदान में सीवर का पानी भरवाए जाने के बावजूद, प्रयागराज में राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में रिकॉर्ड भीड़ जुटी। सत्ता पक्ष जो कल तक जेन-जी की अनदेखी कर रहा था, अब लाल किले से संवाद की तैयारी में है। राहुल की इस बढ़ती ताकत ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए नई चुनौती पेश कर दी है।

यूपी चुनाव से पहले बदला माहौल: सपा-कांग्रेस गठबंधन और जेन-जी की ताकत बनेगी भाजपा की राह में रोड़ा?: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का संभावित गठबंधन भाजपा के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकता है। राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के आरोपों और युवाओं के आक्रोश के बीच, राहुल गांधी ने सूबे की नब्ज पकड़ ली है। बसपा की घटती प्रासंगिकता और कांग्रेस में लौटती जान ने लखनऊ से दिल्ली तक के गलियारों में खलबली मचा दी है।

जेन-जी और अल्फा का हल्ला: अब राहुल गांधी के हाथ में युवाओं की कमान विवरण : अभिजीत दीपके के मंच से शुरू हुआ जेन-जी का एकत्रीकरण अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। एआईएसए और कांग्रेस के साथ मिलकर युवा अब अपनी ताकत दिखा रहे हैं। पेपर लीक और खराब शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ उपजा यह आक्रोश राहुल गांधी को एक ‘क्राइसिस लीडर’ के रूप में स्थापित कर रहा है।

editor

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *