Statement Today News
अब्दुल बासिद खान / ब्यूरो मुख्यालय : लखनऊ,ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को गतिशील और सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती प्रज्ञा सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीयप्रज्ञा सिंह एक प्रसिद्ध आर्किटेक्ट और समाजसेवी होने के साथ-साथ लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं । उनके द्वारा पेशेवरों, उद्यमियों और युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा है।
नवनियुक्त चेयरमैन प्रज्ञा सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं राहुल गांधी जी के विज़न ‘राजनीति में प्रोफेशनल्स की भागीदारी’ को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमारा उद्देश्य होगा कि प्रदेश के हर जिले में पेशेवरों की आवाज़ को एक मंच मिले।” उल्लेखनीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस का उद्देश्य देशभर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, आर्किटेक्चर, मीडिया आदि से जुड़े पेशेवरों को राजनीति से जोड़ना और जनहित के मुद्दों पर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।


Statement Today News