Statement Today News
जकारिया अयाज़ / सह-सम्पादक : नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में भड़की हिंसा ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। सोमवार को हुई झड़पों में 19 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पूरे शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया।
मुख्य जिलाधिकारी छविलाल रिजाल ने आदेश में कहा कि कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही, सभाएं, धरने और विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केवल एंबुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटक, मीडियाकर्मी और हवाई यात्री विशेष अनुमति के साथ आवाजाही कर सकेंगे।


