Statement Today News
जकारिया अयाज़ / सह-सम्पादक : जिला जालौन के उरई तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ किशोर ने कुकर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी।
परिजनों ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र सोमवार की रात घर के बाहर खेल रहा था। तभी 16 वर्षीय किशोर उसे 50 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गया और एकांत में जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इससे बालक लहूलुहान हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।



