Statement Today News
जकारिया अयाज / सह -सम्पादक : जालौन, कालपी में यमुना नदी में कोटा बैराज से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार को यमुना नदी के उफनाने का सिलसिला जारी रहा। कालपी में 5- 6 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ कर यमुना नदी का जलस्तर दोपहर को 106 60 मीटर पार कर गया है। यमुना नदी में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए एसपी डॉ दुर्गेश कुमार एडीएम संजय कुमार एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, कोतवाल ने दिन भर तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कालपी में यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर है। जबकि चेतावनी प्वाइंट 107 मीटर पर दर्ज है।मंगलवार की दोपहर को यमुना नदी का जल स्तर 106. 5 मीटर पर है। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर 5- 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार कोटा बैराज से करीब 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आगामी समय में यमुना का जल स्तर 107 मीटर से ऊपर पहुंचने की पूरी संभावना है यदि कोटा बैराज से और भी पानी छोड़ा गया तो कालपी में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच सकता है। यमुना नदी का जलस्तर शनिवार 26 जुलाई 100.32 मीटर पर था। लेकिन शनिवार से जलस्तर में तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है।



