बिहार के बक्सर में पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, तीन की स्थिति गंभीर - statementtodaynews.com

बिहार के बक्सर में पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

Statement Today News

अब्दुल बासिद खान / ब्यूरो मुख्यालय : पटना,  बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अन्तर्गत दहिवर गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से 35 वर्षीय पिता के साथ 5 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावे तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

दरअसल ग्रामीणों के अनुसार परिवार के सातों सदस्यों ने पास्ता खाने के बाद दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत गम्भीर होती चली गयी। थोड़ी देर के बाद ही पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की हालत भी देखते ही देखते गंभीर हो गयी। दहिवर गांव के कुशवाहा टोला निवासी किशुन महतो (35) का 9 सदस्यीय संयुक्त परिवार है। बीती रात में दो सदस्यों को छोड़कर बच्चों समेत कुल सात सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिसके चंद मिनट बाद ही सबकी हालात बिगड़ती चली गयी। आनन-फानन में सभी को बक्सर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां किशुन महतो और उनके पुत्र अमित की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो बच्चे समेत कुल पांच लोगों का इलाज चल रहा।

औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में मंगलवार को बताया कि 9 सदस्यों का संयुक्त परिवार था, जिसमें से 7 ने रात में भोजन किया था। दो लोग भोजन नहीं किये। पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि भोजन विषाक्त कैसे बना। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पुलिस भोजन न करने वाले दोनों सदस्यों की वजह तलाशने में लगी हुई है।
जिले के सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसे फ़ूड पॉइजनिंग कहा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। अस्पताल में कुल 7 लोग आए थे, जिसमें से तीन की स्थिति काफी गम्भीर थी, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य है।
editor

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *