मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से कवर कराने के किये जाए प्रयास-डा0 संजय कुमार निषाद - statementtodaynews.com

मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से कवर कराने के किये जाए प्रयास-डा0 संजय कुमार निषाद

Statement Today News

अब्दुल बासिद खान / ब्यूरो मुख्यालय : लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने विभाग के संचालित कार्यक्रमों जिसमें केंद्र पुरोनिधानित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं राज्य सेक्टर की योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, PMMKSSY, सामुहिक दुर्घटना बीमा आदि की विस्तृत समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मत्स्य विकास मंत्री ने मंगलवार को निदेशालय में समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा वर्ष 20025-26 में जारी वित्तीय स्वीकृत के सापेक्ष शत-प्रतिशत व्यय कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र एवं भारत सरकार से प्राप्त पत्र पर उत्तर भारत सरकार को प्रेषित करते हुए अगली किश्त की वित्तीय स्वीकृति जारी कराया जाय ताकि चयनित परियोजनाएं ससमय पूर्ण हों। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनान्तर्गत मत्स्य मंडी गोरखपुर/ एक्वापार्क के स्थापना के संबंध भारत सरकार से प्रयास कर स्वीकृत कराया जाए।

इसी प्रकार राज्य सेक्टर की योजनाओ के अंतर्गत प्राविधानित बजट धनराशि के सापेक्ष अतिशीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराते हुए निर्गत वित्तीय स्वीकृत (धनराशि) का व्यय सुनिश्चित कराते हुए परियोजनाएं पूर्ण कराई जाए। मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने हेतु बैंकों को प्रेषित प्रस्ताव के सापेक्ष बैंकों से संपर्क कर उनके स्वीकृति की कार्यवाही करायी जाए। इस हेतु कृषि विभाग की तरह मत्स्य विभाग के आवेदन का भी पोर्टल के माध्यम से अनुश्रवण किए जाने हेतु इसे जुड़वाया जाए। NFDP में पंजीकरण को गति प्रदान करते हुए लक्ष्य के अनुरूप सभी मण्डल पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण करें।

उन्होंने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने तथा इससे मत्स्य पालकों/मछुआरों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विज़िट कार्यक्रम उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष एवं एनएफडीबी के माध्यम से कराया जाए ताकि उन्हे नई तकनीकी की जानकारी प्राप्त हो। विभागीय योजनाओं का संचालन पारदर्शी ढंग किया जाए, पूर्व में संपादित कार्यों / परियोजनाओं का सत्यापन काराय जाए, जिसमें 10 लाख के ऊपर की परियोजनाओं का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए। महानिदेशक मत्स्य एवं निदेशक मत्स्य ने मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का ससमय कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया।

समीक्षा में मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ.प्र. शासन, राजेश प्रकाश, महानिदेशक मत्स्य, एन.एस. रहमानी, निदेशक मत्स्य, अनिल कुमार संयुक्त निदेशक मत्स्य, पुनीत कुमार उप निदेशक मत्स्य, मोनिशा सिंह उप निदेशक मत्स्य, एजाज अहमद उप निदेशक मत्स्य, सहित समस्त मंडलीय उप निदेशक मत्स्य व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *