Statement Today News
जकारिया अयाज/ सह -सम्पादक : लखनऊ, मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत , अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में वेकमेट इंडिया लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, बी-एबल फाउंडेशन (डॉ. लाल पैथलैब्स) तथा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक युवाओं को चयनित करने का आग्रह किया और चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र जॉइनिंग हेतु प्रेरित भी किया।
एम.ए. खाँ, ट्रेनिंग, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि रोजगार मेले में 78 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 56 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा 10,000 से 19,000 रूपए प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो अभ्यर्थी इस मेले में भाग नहीं ले सके, वे आगामी रोजगार मेले में 21 अगस्त 2025 को आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले को सफल बनाने में मकबूल कादिर, जेड रहमान (अनुदेशक), ग्रे सिम फाउंडेशन तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।


