उत्तर प्रदेश : 21 PCS अफसरों का तबादला, मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों में नए SDM - statementtodaynews.com

उत्तर प्रदेश : 21 PCS अफसरों का तबादला, मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों में नए SDM

Statement Today News

अब्दुल बासिद खान / ब्यूरो मुख्यालय :लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को शासन ने 21  पीसीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादलों की इस सूची में हापुड़, मुजफ्फरनगर, कौशांबी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और फतेहपुर जैसे जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को विभागीय दायित्व भी सौंपे गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, राजस्व परिषद से सम्बद्ध प्रवीण कुमार द्विवेदी को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर बनाया गया है, जबकि श्रीराम यादव को हापुड़, अरुण कुमार को कौशांबी, संजय कुमार को फतेहपुर, शैलेंद्र प्रताप को सुल्तानपुर, और अतुल कुमार को गाजीपुर का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में राजेश कुमार, जो वर्तमान में बांदा के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यरत थे, को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। उनकी जगह कुमार धर्मेंद्र को बांदा का नया अपर जिलाधिकारी (वि/रा) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, गाजीपुर के पूर्व उप जिलाधिकारी सालिक राम का स्थानांतरण कर उन्हें रामपुर का नगर मजिस्ट्रेट बना दिया गया है।

अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, यमुनाधर चौहान को एडीएम नगर आगरा, गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी अमरोहा, राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी कासगंज, राजेंद्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट इटावा, अम्बरीश कुमार बिंद को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी रामपुर, रेशमा सहाय को उप जिलाधिकारी कन्नौज और रेणुका दीक्षित को उप जिलाधिकारी इटावा के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले रविवार को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

editor

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *