अब मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा कोर्सों की पढ़ाई 22 भारतीय भाषाओं में हो सकेगी - statementtodaynews.com

अब मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा कोर्सों की पढ़ाई 22 भारतीय भाषाओं में हो सकेगी

Statement Today News

ब्यूरो मुख्यालय : शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा कोर्सों की पढ़ाई 22 भारतीय भाषाओं में हो सकेगी। मंत्रालय ने यूजी और पीजी कोर्सों की पुस्तकों को इन भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना के तहत लगभग 60 हजार कोर्सों की ढाई लाख पुस्तकें चिन्हित की गई हैं।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी जैसे उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्सों की राह में अब भाषा आड़े नहीं आएगी बल्कि छात्र अब अपनी पसंद से 22 भारतीय भाषाओं में से किसी भी भाषा में इनकी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

शिक्षा मंत्रालय ने इनकी राह को आसान बनाने के लिए अब उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले सभी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों की प्रमुख पुस्तकों को 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल रूप से मुहैया कराने का फैसला लिया है। जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

साथ ही पहले चरण में अनुवाद की जाने वाले कोर्सों व पुस्तकों की मैपिंग का काम भी पूरा कर लिया है। शिक्षा मंत्रालय ने यह मुहिम भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना के तहत शुरू की है। इसका उद्देश्य अगले तीन वर्ष में विश्वविद्यालयों सहित देश भर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जा रहे कोर्सों की पुस्तकों को भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल तरीके से मुहैया कराना है।

editor

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *